फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una: चलाली में दुकान को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, शटर और दीवार क्षतिग्रस्त; पुलिस जांच में जुटी

चिंतपूर्णी क्षेत्र के चलाली में देर रात एक अज्ञात वाहन ने मनोहर मोटर व्हीकल रिपेयर की दुकान को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दुकान का शटर और सामने की दीवार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घटना से दुकान मालिक को काफी आर्थिक नुकसान हुआ है। बताया जा रहा है कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि दुकान के बाहरी हिस्से को भारी नुकसान पहुंचा। घटना की जानकारी मिलते ही मोईन पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास के लोगों से घटना के संबंध में जानकारी जुटाई है। थाना प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि टक्कर मारने वाले वाहन और चालक की पहचान की जा सके। पुलिस जल्द आरोपी वाहन का पता लगाकर नियमानुसार कार्रवाई करेगी। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि दुकान को नुकसान पहुंचाने वाले वाहन चालक का जल्द पता लगाया जाए और उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। लोगों का कहना है कि इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए दोषियों पर कार्रवाई जरूरी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें