फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una: कुटलैहड़ को बड़ी सौगात, जल शक्ति विभाग मंडल थानाकलां को मिला नया भवन

अंकेश डोगरा Updated Tue, 08 Jul 2025 04:03 PM IST

कुटलैहड़ क्षेत्र को विकास की एक और सौगात मिली है। 2.12 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित जल शक्ति विभाग मंडल थानाकलां का नया भवन अब विभाग को समर्पित हो गया है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने 7 जून को भवन का उद्घाटन किया था, जबकि मंगलवार को विधायक विवेक शर्मा ने विधिवत पूजा-अर्चना कर भवन में गृह प्रवेश करवाया। इस अवसर पर जल शक्ति विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, स्थानीय गणमान्य व बड़ी संख्या में जनता मौजूद रही। विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि यह भवन विभाग की कार्यप्रणाली को संगठित करेगा और क्षेत्र की विकास यात्रा में मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने कहा कि एक साल के कार्यकाल में सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा और जल आपूर्ति जैसे क्षेत्रों में धरातल पर कार्य हुए हैं, सिर्फ कागज़ों तक सीमित नहीं रहे।विधायक ने कहा कि विभाग को अब स्थायी भवन मिलने से कार्यों में तकनीकी और प्रशासनिक बाधाएं दूर होंगी। पहले कर्मचारी अस्थायी ठिकानों से कार्य करते थे। विधायक विवेक शर्मा ने बताया कि आगामी अढ़ाई वर्षों में सिंचाई, नलकूप व पेयजल योजनाएं क्षेत्र में आएंगी। मुख्यमंत्री के सहयोग से कुटलैहड़ में तेजी से काम हो रहा है और आने वाले समय में यह प्रदेश के अग्रणी विधानसभा क्षेत्रों में शामिल होगा। कार्यवाहक एसडीएम अमित कुमार, खंड विकास अधिकारी सुशील कुमार, कृषि अधिकारी सतपाल धीमान, एक्सईएन जल शक्ति राकेश ठाकुर, एसडीओ विद्युत विभाग, कांग्रेस अध्यक्ष राम आसरा शर्मा, विवेक मिंका, देसराज गौतम, अरुण कुमार, देसराज मोदगिल समेत सैकड़ों लोग।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें