फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una: चिंतपूर्णी में पार्किंग में खड़ी श्रद्धालुओं की कार खुद चलकर सड़क पर उतरी, दो वाहन क्षतिग्रस्त

चिंतपूर्णी मंदिर क्षेत्र में रविवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। मंदिर के समीप शीला भवन के पास स्थित पार्किंग में खड़ी श्रद्धालुओं की एक कार अचानक अपने आप चल पड़ी और करीब 20 से 30 फुट नीचे उतरते हुए तलवाड़ा बाईपास सड़क पर जा पहुंची। इस दौरान सड़क के दूसरी ओर खड़ी एक एचपी नंबर की ऑल्टो कार और एक स्कूटर को नुकसान पहुंचा। प्राप्त जानकारी के अनुसार, हरियाणा के कैथल जिले से आए श्रद्धालु चिंतपूर्णी माता के दर्शन के लिए पहुंचे थे। उन्होंने अपनी क्रेटा गाड़ी शीला भवन की पार्किंग में खड़ी की और मंदिर दर्शनों के लिए चले गए। कुछ समय बाद अचानक गाड़ी अपने आप चल पड़ी और ढलान के सहारे नीचे उतरते हुए सड़क पर खड़े वाहनों से टकरा गई। गनीमत यह रही कि हादसे के समय न तो गाड़ी में कोई व्यक्ति मौजूद था और न ही सड़क पर कोई श्रद्धालु या राहगीर इसकी चपेट में आया, जिससे किसी प्रकार की जान-माल की हानि नहीं हुई। घटना की सूचना मिलते ही चिंतपूर्णी पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस द्वारा गाड़ी मालिक और अन्य क्षतिग्रस्त वाहनों के मालिकों के बीच नुकसान की भरपाई (मुआवजा) को लेकर बातचीत करवाई जा रही है। यह हादसा सुबह करीब 12 बजे के आसपास पेश आया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें