हैमर बॉल एसोसिएशन द्वारा हिमाचल प्रदेश में खेल को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से आज एक ट्रायल मैच का आयोजन किया गया। यह मुकाबला आर्य पब्लिक स्कूल, बंगाणा और हिमाचल वॉरियर्स की टीमों के बीच खेला गया। मैच में हिमाचल वॉरियर्स की टीम ने टॉस जीतकर पहले हिटिंग करने का निर्णय लिया और चार यूनिट में शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 104 पॉइंट बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए आर्य पब्लिक स्कूल, बंगाणा की टीम केवल 60 पॉइंट ही अर्जित कर सकी। इस प्रकार हिमाचल वॉरियर्स की टीम ने मुकाबला जीतकर विजेता का खिताब अपने नाम किया।