फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una: डीहर के खैरियां गांव में लगा स्वास्थ्य शिविर, 56 लोगों की निशुल्क जांच कर बांटी दवाइयां

जिला ऊना उपमंडल बंगाणा क्षेत्र की कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत डीहर के गांव खैरियां में बुधवार को सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के प्रयास संस्था के सौजन्य से सांसद मोबाइल सेवा के तहत चिकित्सा  शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में डॉक्टर आंशु शर्मा ने मुख्य रूप से शिरकत की और लोगों के स्वास्थ्य को जांचा। इस दौरान उन्होंने कहा कि लोग अपने स्वास्थ्य की जांच व उपचार समय-समय पर करवाएं अन्यथा छोटी बीमारी भी बड़ी बीमारी बन जाती है। चिकित्सा शिविर में 56 लोगों के स्वास्थ्य की निशुल्क जांच की तथा दवाइयां दी। स्वास्थ्य शिविर में डॉक्टरों की टीम डॉक्टर आंशु शर्मा, फार्मासिस्ट रितु राणा, लैब टेक्नीशियन सेजल चौधरी व शेखर ने लोगों के स्वास्थ्य की जांच की। जानकारी देते हुए कुटलैहड युवा मोर्चा के पूर्व उपाध्यक्ष विजय शर्मा सन्नी ने बताया कि शिविर में करीब 56 लोगों ने इस निशुल्क चिकित्सा शिविर में अपना स्वास्थ्य चेकअप करवाया लोगों के बीपी चेक कर जरूरतमंदों को दवाइयां भी बांटी गई। इस अवसर पर लोगों के टेस्ट भी फ्री किए गए। कैंप में 15 लोगों के  शुगर, 11 का यूरिया, 11 वीपी व 19 का हिमोग्लोबिन चेक किया गया व उन्हें रिपोर्ट भी दी गई। उन्होंने लोगों को खान-पान के बारे में जागरूक किया। सांसद मोबाइल सेवा का लाभ उठाने के लिए किया आह्वान।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें