पूर्व जयराम सरकार में मंत्री रहे एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता वीरेंद्र कंवर ने बंगाणा में मीडिया से बातचीत के दौरान सुक्खू सरकार पर बड़ा हमला बोला। कंवर ने आरोप लगाया कि कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र की जनता ने 32 महीनों में कांग्रेस सरकार को दो-दो विधायक दिए, लेकिन बदले में उन्हें निराशा लगी, अधूरी परियोजनाएं और झूठे वादों के अलावा कुछ नहीं मिला। उन्होंने दोनों विधायकों को खुला चैलेंज देते हुए वीरेंद्र कंवर ने कहा कि वे अपने कार्यकाल में स्वीकृत या पूर्ण करवाए गए एक भी बड़े विकास कार्य का नाम बताएं।