फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una: शोरूम में लगी आग, अग्रिशमन विभाग को किया फोन तो मिला जवाब- गाड़ी का पंप खराब है नहीं आ सकते

बीती देर रात नंगल-भाखड़ा मुख्यमार्ग पर स्थित शर्मा स्टोर के निकट धीमान फर्नीचर नामक शोरूम में भयानक आग लग गई और जब तक नगर कौंसिल नंगल का अग्रिशमन विभाग मौके पर पहुंचता तब तक शोरूम और शोरूम में खड़ी एक एक्टिवा स्कूटी भी जल कर राख हो गई। राहत की बात यह रही कि शोरूम के पीछे ही शोरूम मालिक का परिवार अपने बच्चों के साथ रह रहा था और परिवार के लोगों ने अपने परिवाररिक सदस्यों व बच्चों को घर से निकाल सुरक्षित स्थान पर ले आए नहीं तो जानी नुकसान भी हो सकता था। फिलहाल यहां शोरूम में रखा लाखों का सामान जल कर राख हो गया और घर की दीवारों व छत्तों में दरारे आ गई। इस आग के कारण शोरूम में लगे पंखे बुरी तरह पिघल गए। लोगों में गुस्सा इस बात को लेकर भी था कि शोरूम से मात्र 500 मीटर की दूरी पर ही बीबीएमबी का अग्रिशमन विभाग का दफ्तर था, लेकिन गाड़ी खराब होने की बात कहकर उन्होंने आने से मना कर दिया। उधर जब बीबीएमबी फायर स्टेशन पर तैनात फायर कर्मी राजीव कुमार से बात की तो उन्होंने कहा कि उनकी गाड़ी का पंप खराब होने के कारण उनकी टीम मौके पर गाड़ी के साथ नहीं पहुंच सकी, लेकिन नगर कौंसिल के कर्मचारियों के साथ मिलकर उन्होंने भी बचाव कार्य में हिसा लिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें