मौसम विभाग की चेतावनी और मौसम की बेरूखी से किसानों के चेहरे मुरझा गए हैं। रविवार को सुबह से ही बादलों की आंख मिचौली और तेज हवाओं के चलते गेहूं की फसल की कटाई कुतराई को लेकर किसान परेशान हो गए हैं कि कटाई कुतराई शुरू करें या रूक जाएं। किसान जितनी गेहूं की फसल काट रहे हैं उसे एक जगह इकट्ठा कर तिरपालों में छिपा रहे हैं या फिर उतनी की गेहूं की कुतराई कर रहे हैं। उन्हें ओलावृष्टि तेज हवाओं सहित भारी बारिश का डर सताह रहा है।