हिमाचल क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध शक्तिपीठ चिंतपूर्णी में इस रविवार सुबह से लगातार हो रही जोरदार बारिश ने लोगों की परेशानियां बढ़ा दी हैं। सुबह से शुरू हुआ बारिश का दौर लगातार जारी है, जिसकी वजह से मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के चलते कई सड़कों पर कीचड़ और पानी भर गया है। जगह-जगह गड्ढे और स्लिपरी रास्तों के कारण पैदल चलना भी श्रद्धालुओं के लिए चुनौती बन गया है। स्थानीय दुकानदारों और यात्रियों का कहना है कि बारिश से जहां गर्मी और उमस से राहत मिली है, वहीं दूसरी तरफ श्रद्धालुओं की भीड़ को मैनेज करना प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती बन गया है। बारिश में भीगते हुए भक्तों को घंटों लाइन में लगकर माता रानी के दर्शन किए मौसम विभाग ने आशंका जताई है कि आने वाले कुछ घंटों तक बारिश का सिलसिला यूं ही जारी रह सकता है। ऐसे में प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे धाम आते समय सावधानी बरतें और फिसलन भरे रास्तों पर संभलकर चलें।