फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una: डीसी ने अधिकारियों-कर्मचारियों को दिलाई राष्ट्रीय एकता और अखंडता की शपथ

लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती एवं देश की प्रथम महिला प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी के शहादत दिवस के अवसर पर शुक्रवार को मिनी सचिवालय ऊना परिसर में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर उपायुक्त जतिन लाल ने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता की शपथ दिलाई। उपायुक्त ने दोनों महान विभूतियों के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। उन्होंने कहा कि हमें सदैव राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए समर्पित रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि भारत के प्रथम उपप्रधानमंत्री एवं गृह मंत्री लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल ने राष्ट्र निर्माण में अपना अविस्मरणीय योगदान दिया और विभिन्न रियासतों को एक सूत्र में पिरोकर भारत की एकता को साकार किया। वहीं इंदिरा गांधी का जीवन साहस, दृढ़ निश्चय और राष्ट्र सेवा का अनुपम उदाहरण है। उनकी दूरदर्शी सोच और निर्णायक नेतृत्व ने भारत को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस अवसर पर सहायक आयुक्त ऊना वरिंद्र शर्मा, नगर निगम ऊना के संयुक्त आयुक्त मनोज कुमार, एसडीएम ऊना अभिषेक मित्तल, सीपीओ ऊना संजय संख्यान सहित मिनी सचिवालय के अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें