फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una: मलाहत में घर से निकला कोबरा, स्नेक कैचर ने किया सुरक्षित रेस्क्यू

जिला मुख्यालय के साथ लगते मलाहत क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब स्थानीय निवासी शशि भूषण के घर में एक कोबरा सांप निकल आया। अचानक सांप दिखने से परिवार के लोग घबरा गए और घर के बाहर आकर सुरक्षित स्थान पर पहुंच गए। परिजनों ने काफी देर तक इंतजार किया, लेकिन सांप घर से बाहर नहीं निकला। स्थिति को देखते हुए तुरंत रामपुर के स्नेक कैचर जितेंद्र कुमार को इसकी सूचना दी गई। सूचना मिलते ही जितेंद्र कुमार मौके पर पहुंचे और सावधानीपूर्वक रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। कुछ समय की मशक्कत के बाद उन्होंने कोबरा सांप को सुरक्षित तरीके से पकड़ लिया। इसके बाद सांप को किसी सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया गया, जिससे न तो लोगों को कोई नुकसान हुआ और न ही सांप को कोई हानि पहुंची।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें