फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una: स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार के तहत थाना कलां में रक्तदान शिविर

थाना कलां स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 'स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार' अभियान के अंतर्गत एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में क्षेत्रवासियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और स्वेच्छा से रक्तदान कर समाज में सेवा और जिम्मेदारी का संदेश दिया। आयोजकों ने कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा मानवीय धर्म है, जिससे जरूरतमंद की जिंदगी बचाई जा सकती है और यह रक्तदाता के स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी सिद्ध होता है। शिविर का शुभारंभ बीएमओ डॉ. नरेश शर्मा ने किया। इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य कृष्ण पाल शर्मा, समाजसेवी सुरेंद्र ठाकुर, डॉ. हिमांशु नड्डा, पूर्व प्रधान राजेश कुमार, महिंद्र सिंह, निर्मल, अनुपमा, हेल्थ सुपरवाइजर यशवंत सिंह, सीनियर फार्मेसी ऑफिसर राजीव शर्मा, पवन कुमार, महाशिव, मनीषा, मनदीप, अनिल, बलबीर, साहिल और सुपरवाइजर ललिता शर्मा मौजूद रहे। शिविर में कुल 28 रक्तदाताओं ने अपना योगदान दिया। इनमें प्रमुख रूप से – कृष्ण पाल शर्मा, सुरेंद्र ठाकुर, गुरमीत सिंह, बलबीर सिंह, महिंद्र सिंह, सुनील ठाकुर, लक्की, रामपाल, ऋषांत, सुनील, नितिन कुमार, सुनील कुमार, नितिन, अभय, स्वर्ण सिंह, जोगिंद्र कुमार, रमन कुमार, सुशील कुमार, राजीव, हंसराज, रोहित, अश्वनी कुमार, राजपाल, सतपाल, पंकज कुमार, चंद्रशेखर आदि शामिल रहे। सुरेंद्र ठाकुर ने इस अवसर पर अपना 53वां रक्तदान किया। जिला परिषद सदस्य कृष्ण पाल शर्मा ने 45वीं बार रक्तदान कर उदाहरण प्रस्तुत किया। वहीं महिंद्र सिंह ने 33वीं बार रक्तदान किया। शिविर में बड़ी संख्या में महिलाओं और युवाओं ने भी रक्तदान किया। उनके इस योगदान ने यह संदेश दिया कि — 'स्वस्थ नारी ही सशक्त परिवार की धुरी है।' आयोजन समिति की ओर से सभी रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया और भविष्य में भी इसी तरह जनहित के कार्यों में सहयोग देने का आह्वान किया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें