फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una: भाजपा मंडल चिंतपूर्णी ने नगर पंचायत अंब में निकाली भव्य तिरंगा शौर्य यात्रा

स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में बुधवार को भाजपा मंडल चिंतपूर्णी द्वारा नगर पंचायत अंब में मंडल अध्यक्ष कृपाल सिंह की अध्यक्षता में भव्य तिरंगा शौर्य यात्रा का आयोजन किया गया। इस यात्रा में देशभक्ति, एकता और राष्ट्रीय गौरव का संदेश दिया गया, जिसमें स्थानीय जनता, भाजपा कार्यकर्ताओं और युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। यात्रा की शुरुआत अंब के अंबेडकर भवन से हुई और विकास खंड अधिकारी कार्यालय तक पहुंची। हाथों में तिरंगा लिए सैकड़ों कार्यकर्ताओं व नागरिकों ने भारत माता की जय, वंदे मातरम् और जय हिंद जैसे नारों से पूरे माहौल को देशभक्ति से सराबोर कर दिया। कार्यक्रम में पूर्व विधायक एवं पूर्व जिला अध्यक्ष बलबीर सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष शाम मिन्हास, गगरेट के वरिष्ठ भाजपा नेता एवं जिला परिषद सदस्य सुशील कालिया विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे। उन्होंने अपने संबोधन में देश की एकता व अखंडता के लिए जनता को प्रेरित किया। पूर्व विधायक बलबीर सिंह ने कहा कि देश आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विश्व की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है, और 2027 तक तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की राह पर है। उन्होंने कहा कि भारत की तरक्की से अमेरिका जैसे देश भी प्रभावित हैं और अपने हित साधने के लिए दबाव बना रहे हैं, लेकिन भारत अपने मजबूत नेतृत्व में आगे बढ़ रहा है। विशेष अतिथियों ने युवाओं से आह्वान किया कि वे देश की समृद्धि, सुरक्षा और विकास के लिए जागरूक नागरिक बनें तथा भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों को अपनाकर आगे बढ़ाएं। इस अवसर पर पूर्व विधायक बलबीर चौधरी, जिला अध्यक्ष शाम मिन्हास, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य शंभू गोस्वामी, मंडल अध्यक्ष कृपाल सिंह, जिला परिषद सदस्य सुशील कालिया, जिला उपाध्यक्ष रवींद्र द्विवेदी, राजीव राजू, ओबीसी प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष है देव खट्टा, पंचायत समिति अध्यक्ष सुनीता धीमान, नगर पंचायत अध्यक्ष इंदु धीमान, जिला अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष बशीर मोहम्मद, मंडल उपाध्यक्ष विजय स्पेहिया, कुलदीप ठाकुर, महासचिव व मीडिया प्रभारी विवेक शर्मा सहित महिला मोर्चा, युवा मोर्चा और अन्य प्रकोष्ठों के प्रतिनिधि भी शामिल रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें