कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र में आपदा से प्रभावित परिवारों के लिए राहत की एक बड़ी और ऐतिहासिक पहल सामने आई है। क्षेत्र के विधायक विवेक शर्मा के अथक प्रयासों के चलते अब तक करीब 250 आपदा ग्रस्त परिवारों को तीन करोड़ नौ लाख बारह हजार रुपये (3,09,12,000) की आर्थिक सहायता प्रदान की जा चुकी है। यह सहायता सीधे पीड़ित परिवारों को चैक के माध्यम से दी गई, जिससे आपदा के बाद टूट चुके जीवन को दोबारा संवारने में उन्हें ठोस सहारा मिल सके। आपदा के बाद असहाय स्थिति में रह रहे परिवारों के लिए यह राहत किसी संजीवनी से कम नहीं है।