फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una: पूर्व मंत्री वीरेंद्र कंवर का कांग्रेस सरकार पर हमला, बोले- भाजपा सरकार में स्वीकृत था बंगाणा बस अड्डा, साढ़े तीन साल में काम तक शुरू नहीं हुआ

पूर्व मंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता वीरेंद्र कंवर ने बंगाणा बस अड्डा निर्माण को लेकर प्रदेश सरकार और कुटलैहड़ के दोनों विधायकों पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के साढ़े तीन वर्ष पूरे होने के बावजूद बंगाणा बस अड्डा निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया, जबकि भाजपा सरकार के कार्यकाल में इसके लिए 3.86 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए थे। वीरेंद्र कंवर ने कहा कि जयराम सरकार के समय बस अड्डा निर्माण के लिए भूमि का चयन किया गया था और परियोजना का विधिवत शिलान्यास भी कराया गया था। उन्होंने दावा किया कि डुमखर क्षेत्र में किसानों से भूमि संबंधी सभी औपचारिकताएं पूरी कर उसे परिवहन विभाग के नाम हस्तांतरित कर दिया गया था, जिससे निर्माण कार्य शुरू करने का रास्ता साफ हो गया था। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्ष 2022 में प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनने के बाद इस महत्वपूर्ण परियोजना को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया। लोगों को उम्मीद थी कि पहले से स्वीकृत विकास कार्यों को आगे बढ़ाया जाएगा, लेकिन साढ़े तीन वर्षों में बस अड्डे के निर्माण की दिशा में कोई ठोस पहल नहीं हुई। पूर्व मंत्री ने कहा कि कांग्रेस सरकार और क्षेत्र के जनप्रतिनिधि केवल घोषणाएं करने तक सीमित हैं, जबकि जमीनी स्तर पर विकास कार्य ठप पड़े हैं। उन्होंने मांग की कि बंगाणा बस अड्डा निर्माण कार्य को शीघ्र शुरू कर क्षेत्र की लंबे समय से लंबित मांग को पूरा किया जाए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें