ऊना शहर में अवैध पार्किंग व अतिक्रमण को लेकर प्रशासन लगातार कार्रवाई कर रहा है। इस दौरान प्रशासन की तरफ से अनाउंसमेंट भी करवाई जा रही है, जिसमें लोगों से एनएच के किनारे वाहन पार्क न करने तथा नॉन वेंडिंग जोन में कोई रेहड़ी-फड़ी ना लगने के निर्देश दिए जा रहे हैं। सोमवार को भी जिला मुख्यालय में पार्किंग करने वाले वाहनों को उठाने के लिए टो वैन शहर में घूमती नजर आई। प्रशासन में स्टाफ निर्देश दिए हैं कि नियमों की अनदेखी पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसे लेकर सभी अधिकारी व कर्मचारी फील्ड में मुस्तैदी से काम करें।