आम आदमी पार्टी हिमाचल प्रदेश ने राज्य में किसानों, छोटे व्यापारियों और मध्यमवर्गीय परिवारों की बिगड़ती आर्थिक स्थिति को लेकर सरकार को चेतावनी दी है। पार्टी के ऊना जिलाध्यक्ष कृष्ण गोपाल गर्ग ने बयान जारी करते हुए कहा कि प्रदेश में किसान प्राकृतिक आपदाओं और महंगे उत्पादन खर्चों के कारण बुरी तरह से कर्ज में डूब रहे हैं, वहीं छोटे व्यापारी ऑनलाइन बाजार और महंगाई की मार झेल रहे हैं। मध्यमवर्गीय परिवार भी बेरोजगारी और कर्ज की किस्तों में पिसते नजर आ रहे हैं। कृष्ण गोपाल गर्ग ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि जहां देश के बड़े पूंजीपतियों के हजारों करोड़ रुपये के लोन माफ किए जा रहे हैं, वहीं देश का अन्नदाता, व्यापारी और आम परिवार सरकार की उपेक्षा का शिकार हो रहे हैं। उन्होंने सरकार से मांग की कि:किसानों के 5 लाख रुपये तक के कृषि ऋण तत्काल माफ किए जाएं।छोटे व्यापारियों को राहत पैकेज और विशेष संरक्षण नीति दी जाए।मध्यमवर्गीय परिवारों के गृह, शिक्षा व व्यक्तिगत ऋणों में राहत दी जाए।महंगाई पर काबू पाने के लिए ठोस नीति बनाई जाए। ई-कॉमर्स से प्रभावित व्यापारियों को समर्थन और संरक्षण मिले। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सुक्खू सरकार और केंद्र सरकार ने इन मांगों पर शीघ्र ठोस कदम नहीं उठाए, तो आम आदमी पार्टी जनसमर्थन के साथ सड़कों पर उतरेगी और बड़ा जनांदोलन छेड़ेगी।