जिला ऊना के अबादा बराना में शुक्रवार सुबह को उस समय हड़कंप मच गया। जब गांव के राकेश कुमार की पशुशाला में छह फुट लंबा सांप निकल आया। घर में सांप को देख परिजन घबरा गए और आसपास के लोगों में भी दहशत का माहौल पैदा हो गया। सूचना रामपुर के प्रसिद्ध स्नेक कैचर जतिंद्र कुमार को दी। जानकारी मिलते ही जतिंद्र अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और पूरी सतर्कता व सावधानी के साथ रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। कुछ देर की मशक्कत के बाद सांप को सुरक्षित काबू कर लिया गया।