पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान ऊना कार्यालय में उद्यमिता विकास कार्यक्रम के अंतर्गत चलाए जा रहे 31 दिवसीय महिला दर्जी प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन किया गया। इस अवसर पर असेसर के रूप में हरमेश राजपूत तथा पुष्पा शर्मा द्वारा 35 प्रतिभागियों की लिखित एवं मौखिक परीक्षा दी गई तथा इस परीक्षा में सभी प्रतिभागी सफलतापूर्वक उत्तीर्ण हुए इन प्रतिभागियों को सरकारी प्रमाण पत्र प्रदान किए जाएंगे तथा इस अवसर पर पंजाब नेशनल बैंक के कार्यक्रम संचालक एवं संकाय सदस्य आकाश भारद्वाज द्वारा बताया गया की 18 से 45 वर्ष की आयु के बेरोजगार युवाओं को पंजाब नेशनल बैंक द्वारा निशुल्क प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है ताकि वह आत्मनिर्भर बन सके तथा उन्हें बैंक लोन सुविधा भी प्रदान की जाती है पंजाब नेशनल बैंक आरसिटी द्वारा आने वाले समय में जुट प्रोडक्ट उद्यमी एवं अस्मिता विकास कार्यक्रम प्रशिक्षण करवाया जाएगा इस अवसर पर 35 प्रतिभागियों सहित पीएनबी कार्यालय से रजनी हिना मीनाक्षी सहित अन्य गणमन ने उपस्थित रहे।