हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा सत्र 2024-25 में आयोजित परीक्षाओं में आर्य पब्लिक स्कूल बंगाणा ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। विद्यालय के सभी छात्र प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए, वहीं आज घोषित परिणाम में 24 में से 12 छात्रों को मेरिट सर्टिफिकेट प्राप्त हुए हैं। स्कूल की मुख्य अध्यापिका सीमा शर्मा ने जानकारी दी कि जिन छात्रों को बोर्ड द्वारा मेरिट सर्टिफिकेट जारी किए गए हैं, उनमें प्रियांशी ठाकुर, निखिल कुमार, राधिका वर्मा, आदित्य राणा, रोहन ठाकुर, सूर्यांश राणा, ऋषि राणा, सानवी शर्मा, चिराग शर्मा, तमन्ना शर्मा, राहुल शर्मा और रोहित कुमार शामिल हैं।