फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुटलैहड़ में कारगिल विजय दिवस पर बलिदानियों को दी गई श्रद्धांजलि

कारगिल विजय दिवस के अवसर पर कुटलैहड़ कांग्रेस भूतपूर्व सैनिक सेल के तत्वावधान में एक भावभीना श्रद्धांजलि कार्यक्रम शहीद बृजेश के गेट पर आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भूतपूर्व सैनिकों, जनप्रतिनिधियों, स्थानीय युवाओं और ग्रामीणों ने एकजुट होकर शहीद को श्रद्धांजलि अर्पित की और देशभक्ति गीतों से वातावरण को ओजस्वी बना दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भूतपूर्व सैनिक सेल के अध्यक्ष केवल शर्मा ने की। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि कारगिल युद्ध में शहीद हुए जवानों की वीरता और बलिदान सदा राष्ट्र के लिए प्रेरणा स्रोत बने रहेंगे। सैनिक रामकिशन, सुरेश, मुकेश सहित अन्य पूर्व सैनिकों ने शहीदों की गौरवगाथाएं साझा कीं और युवाओं को देश सेवा के लिए प्रेरित किया। पंचायत प्रधान सुषमा देवी और उपप्रधान रामन शर्मा ने कहा कि यह दिन हमें अपने कर्तव्यों और राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना को और प्रबल करने की प्रेरणा देता है। कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राम आसरा शर्मा, सैनिक दर्शन सिंह, कैप्टन गुरदास राम, अश्विनी कुमार, पुरुषोत्तम कोटिया, रमेश कोडा सहित कई गणमान्य व्यक्तियों ने विशेष रूप से भाग लिया। इस अवसर पर पीएम श्री आदर्श राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धुंधला में शहीद बृजेश की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। कार्यक्रम में कार्यकारी उपमंडलाधिकारी अमित शर्मा, खंड विकास अधिकारी सुशील शर्मा तथा कर्नल धर्मेंद्र पटियाल भी उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें