राजकीय महाविद्यालय ऊना में प्राचार्या डॉ. मीता शर्मा के मार्गदर्शन में परिसर सौंदर्यीकरण एवं स्वच्छता समिति द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं परिसर सौंदर्यीकरण के उद्देश्य से पौधारोपण अभियान आयोजित किया गया। समिति के संयोजक डॉ. शाम सिंह बैंस ने कहा कि पौधारोपण के साथ पौधों का संरक्षण और नियमित देखभाल ही पर्यावरणीय स्थिरता की आधारशिला है तथा अभियान का उद्देश्य महाविद्यालय परिसर को हरित एवं जैव-विविधता से समृद्ध बनाने के साथ विद्यार्थियों में पर्यावरणीय उत्तरदायित्व विकसित करना है। समिति के सदस्य प्रो. मनजीत सिंह, डॉ. वरुण धीमान, प्रो. विकास सैनी, प्रो. अंजलि कौंडल, प्रो. वंदना, डॉ. आरुषि शर्मा, प्रो. लव जसवाल एवं प्रो. तनु ने सक्रिय सहभागिता की। परिसर में नीम, अर्जुन, गुलमोहर, मोरिंगा, कचनार, अमलतास, निर्गुंडी एवं कदम्ब सहित विभिन्न औषधीय, छायादार एवं पर्यावरणीय महत्व के पौधे लगाए गए। अभियान में रोवर्स एवं रेंजर्स, राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस), बीबीए, बीसीए, एमबीए, एमसीए एवं बी वॉक विभागों के विद्यार्थियों ने श्रमदान करते हुए सक्रिय सहयोग दिया तथा पौधों के संरक्षण एवं नियमित देखभाल का संकल्प लिया। वरिष्ठ प्राध्यापक प्रो. पुनीत कंवर, डॉ. सुरेश कुमार, प्रो. शशि कंवर एवं डॉ. मदन लाल सहित अन्य प्राध्यापकों ने भी पौधारोपण कर विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ाया। प्राचार्या डॉ. मीता शर्मा ने कहा कि शैक्षणिक संस्थान पर्यावरणीय एवं सामाजिक चेतना विकसित करने के महत्वपूर्ण माध्यम हैं और विद्यार्थियों में प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता एवं जिम्मेदारी विकसित करना महाविद्यालय की प्राथमिकता है।