ऊना-हमीरपुर नेशनल हाईवे पर थाना खास के पास एकाएक जाम की स्थिति आम हो गई। बरसात के दौरान इस जगह पर बिगड़े सड़क के हालत आज तक नहीं सुधरे हैं जिसके चलते यात्रियों को अपने-अपने गंतव्य तक पहुंचने में काफी परेशानी झेलनी पड़ी। कई बसें बीच मार्ग से ही वापस लौट गई।