फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंब: थाना प्रभारी विपिन शर्मा से संभाला पदभार

थाना प्रभारी विपिन शर्मा ने आज विधिवत रूप से पदभार ग्रहण कर लिया। इससे पहले वे जिला विजिलेंस विभाग में अपनी सेवाएं दे रहे थे। कार्यभार संभालने के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने अपनी प्राथमिकताओं को स्पष्ट किया।उन्होंने कहा कि क्षेत्र में शांति व कानून व्यवस्था बनाए रखना और नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ सख्त कार्रवाई करना उनकी मुख्य प्राथमिकता रहेगी। इसके साथ ही उन्होंने क्षेत्र की ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त करने पर जोर दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए दोपहिया वाहन चालकों के लिए हेलमेट के नियमों का कड़ाई से पालन कराया जाएगा, ताकि दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके और आम जनता को सुरक्षित माहौल मिल सके।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें