आर्य पब्लिक स्कूल बंगाणा में आज थ्रो बॉल और रस्साकशी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में महात्मा गांधी सदन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि श्रद्धानंद सदन द्वितीय स्थान पर रहा। थ्रो बॉल प्रतियोगिता का उद्घाटन विद्यालय की मुख्य अध्यापिका सीमा शर्मा की ओर से किया गया, वहीं रस्साकशी प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अध्यापक नरेश शर्मा ने किया। खेल प्रभारी यशवीर शर्मा ने जानकारी दी कि विद्यालय के विद्यार्थी आगामी 25 दिसंबर को वाराणसी में आयोजित होने वाली नेशनल थ्रो बॉल प्रतियोगिता में भाग लेंगे। इसके लिए पहले जिला एवं राज्य स्तरीय प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। उन्होंने बताया कि खिलाड़ियों के अभ्यास हेतु विद्यालय स्तर पर एक अभ्यास मैच और प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है ताकि विद्यार्थी बेहतर प्रदर्शन कर सकें।