फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : ऊना में सामुदायिक शौचालय के दरवाजों को चुरा ले गए चोर

सदर विधानसभा क्षेत्र ऊना के ग्राम पंचायत चताडा वार्ड नंबर 6 में शातिरों ने सामुदायिक शौचालय के दरवाजों को काटकर ले भागे हैं। जब इस बात की भनक स्थानीय वार्ड की जनता को लगी तो उन्होंने इस घटना के बारे में पंचायत प्रधान नीलम ठाकुर और पंचायत सचिव विष्णु दत्त को अवगत करवाया। स्थानीय वार्ड के सदस्य कपूर चंद का कहना है कि इस तरह की घटना को अंजाम देने के बाद ग्रामीणों में खौफ है और पंचायत में पुलिस से तत्काल प्रभाव से इस मामले पर उचित कार्रवाई अमल में लाते हुए चोरी की वारदात को अंजाम देने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई अमल में लाने की मांग की है। स्थानीय वार्ड के सदस्य कपूर चंद का कहना है कि चोरों ने लोहे के दरवाजों को काटकर इस वारदात को अंजाम दिया है। जिससे तकरीबन 8 से ₹10000 का नुकसान हुआ है और पंचायत के प्रत्येक वार्ड में सवा दो लाख रुपए की लागत से सामुदायिक शौचालय का निर्माण किया गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें