फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : ऊना शहर में अंब सड़क मार्ग पर चोरों ने तीन दुकानों के तोड़े ताले

शहर के वार्ड एक में ऊना-अंब सड़क मार्ग के किनारे स्थित तीन दुकानों में रविवार देर रात को चोरी के इरादे से शटर तोड़े गए। आरोपियों ने नकदी चोरी करने के इरादे से शटर तोड़े। राहत की बात रही कि दुकानों में अधिक नकदी नहीं थी। पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है। जानकारी के अनुसार ऊना शहर के श्मशान घाट के सामने ऑटोमोबाइल, ई-रिक्शा, स्कूटी मैकेनिक की एक साथ तीन दुकानें हैं। रविवार देर रात सभी दुकानें बंद थी। इसी दौरान अज्ञात आरोपियों ने किसी लोहे नुमा वस्तु की मदद से ताले तोड़े और बारी-बारी तीनों दुकानों के शटर खोलकर गल्ले तोड़े। इसके बाद गल्ले में पड़ी नकदी पर हाथ साफ किया। हालांकि आरोपियों के दुकानों में पड़े किसी अन्य सामान को हाथ नहीं लगाया। जबकि एक दुकान में स्कूटी भी खड़ी थी। वहीं दुकानदारों ने कहा कि गल्ले में अधिक नकदी नहीं थी। पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह ने कहा कि मामले में दुकानदारों में शिकायत दर्ज नहीं करवाई है। फिर भी पुलिस अपने स्तर पर मामले की जांच कर रही है। पुलिस की टीमें 24 घंटे गश्त पर तैनात हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें