राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल लोहारा में प्रार्थना सभा का एक नया और प्रेरणादायक अंदाज सामने आया है, जो पिछले दो महीनों से यहां आयोजित किया जा रहा है। इस विशेष आयोजन ने न केवल छात्रों बल्कि शिक्षकों और अभिभावकों का भी मन मोह लिया है। स्कूल की प्रार्थना सभा में पारंपरिक प्रार्थना के साथ अनूठे समागम में बच्चे सुबह अपने दिन की शुरुआत आध्यात्मिक ऊर्जा और सकारात्मक विचारों के साथ करते हैं। शिक्षकों के अनुसार, यह नया तरीका बच्चों में जागरुकता और सकारात्मक सोच को प्रोत्साहित करता है।