कुटलैहड़ के विधायक विवेक शर्मा ने गुरुवार को पंचायत बल्ह और बुढार का दौरा कर बरसात से हुए नुकसान का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने प्रभावित परिवारों को आर्थिक सहायता प्रदान की और जरूरतमंद परिवारों को राशन किटें भी बांटीं। विधायक ने क्षेत्र के अस्वस्थ बुजुर्गों को इलाज के लिए आर्थिक मदद देकर संवेदनशीलता का परिचय दिया। उन्होंने आश्वासन दिया कि हर प्रभावित परिवार को सरकार की ओर से हर संभव सहयोग दिया जाएगा और प्रशासन को भी राहत एवं पुनर्वास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।