अभियान के तहत हरोली खंड में युवाओं को नशे से बचाने के लिए शुरू किए गए अभियान ने गति पकड़ ली है। अभियान की टीमों ने शनिवार को हर घर दस्तक अभियान का शुभारंभ करते हुए ग्राम पंचायत बढेड़ा में घर-घर जाकर लोगों को नशे के खिलाफ जागरूक किया। इस अभियान की अध्यक्षता प्रिंसिपल जीएसएसएस स्कूल बढेड़ा विनोद कौंडल ने की। उन्होंने ग्राम पंचायत में अभिभावकों व ग्रामीणों से बात करते हुए कहा की बच्चे सही जानकारी न होने की वजह से नशीले पदार्थों के जाल में फंस जाते हैं। स्थानीय लोग खुद आगे आकर नशा मुक्त ऊना अभियान को सहयोग दें। अगर किसी को नशे से संबंधित कोई जानकारी चाहिए तो नशा मुक्त ऊना अभियान के हेल्पलाइन नंबर 9418064444 पर कॉल करके जानकारी प्राप्त कर सकता है। कोई नशे से सबंधित किसी बीमारी का इलाज करवाना है तो अस्पताल में इनका इलाज किया जाएगा। इस मौके पर नशा मुक्त ऊना अभियान के प्रोग्राम अधिकारी जयेंद्र हीर, ग्राम पंचायत उपप्रधान लालसिंह, मेंटर टीचर संजीव कुमार, पंचायत सचिव रवि कुमार, आशा कार्यकर्ता एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मौजूद रहीं।