उपमंडल बंगाणा क्षेत्र के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बुधान में बैग फ्री दिवस मनाया गया। इस अवसर पर विश्व तंबाकू निषेध दिवस व पर्यावरण सरंक्षण विषय पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विद्यालय में क्विज प्रतियोगिता, फन गेम्स व वॉलीबॉल प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। स्कूल के प्रधानाचार्य अनिल ठाकुर ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को तंबाकू के सेवन से होने वाले स्वास्थ्य संबंधी खतरों के बारे में जागरूक किया व अपने जन्म दिन पर अवश्य पौधा रोपण करने का आह्वान किया।