फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : एसपी ऊना बोले- बाबा बड़भाग सिंह मैड़ी होली मेले में चिट्टा बेचने की फिराक में थे आरोपी

जिला ऊना में अब तक पकड़ी गई हेरोइन की सबसे बड़ी खेप कहां से आई थी और इसके पीछे कौन लोग हैं। पुलिस इसकी गंभीरता से जांच करेगी। एसपी ऊना ने गुरुवार को एसडीपीओ कार्यालय अंब में एक पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए बताया कि जिले के इतिहास में पकड़ी गई यह सबसे बड़ी मात्रा है। मामले में पुलिस ने अमृतसर पंजाब के दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी डेरा बाबा बड़भाग सिंह मैड़ी होली मेला में चिट्टा बेचने की फिराक में थे। एसपी ने कहा कि इस तरह केनशीले पदार्थों के विरुद्ध पुलिस की तरफ से विशेष अभियान चलाया गया है। पिछले एक सप्ताह में जिले में दस मामले पकड़े गए हैं। जोकि सबसे बड़ा मामला है। पुलिस की तरफ से नशे के खिलाफ मुहिम जारी है। प यह सप्लाई कहां से आई, इसकी जांच होगा। इस मौके पर एएसपी ऊना संजीव भाटिया, एसडीपीओ अंब डॉ. वसुधा सूद मौजूद थे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें