फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una: मुच्छाली के शक्ति चंद ने उगाया 55 सेंटीमीटर लंबा करेला, बना गांव में चर्चा का विषय

उपमंडल बंगाणा क्षेत्र  के गांव मुच्छाली के किसान शक्ति चंद ने अपने बगीचे में ऐसा करेला उगाया है, जो न सिर्फ आकार में बड़ा है, बल्कि गांव-क्षेत्र में चर्चा का विषय भी बन गया है। यह करेला 55 सेंटीमीटर लंबा है। शक्ति चंद ने बताया कि इसकी कहानी भी उतनी ही रोचक है जितना इसका आकार। उनकी बहू तनु बाला बागवानी विभाग जिला ऊना के सौजन्य से पंजाब कृषि विश्वविद्यालय, लुधियाना गई थी। वहां एकीकृत बागवानी विकास मिशन के अंतर्गत एक विशेष किस्म का करेला का पौधा और बीज किट उन्होंने खरीदी। महज 100 रुपये में मिले बीज से यह करेला तैयार हुआ है। शक्ति चंद का कहना है कि इस करेले के बीज को हम भविष्य में भी बोएंगे, ताकि इसकी पैदावार और संभावनाएं देखी जा सकें।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें