फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una: राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय अंब में हुई द व्हाइट ट्रुथ वेब सीरीज की स्क्रीनिंग

Krishan Singh Updated Tue, 03 Mar 2026 06:14 PM IST

राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय अंब में मंगलवार को प्रहरी क्लब के सौजन्य से विद्यार्थियों के लिए द व्हाइट ट्रुथ वेब सीरीज की स्क्रीनिंग की गई। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज और युवाओं को बढ़ते मादक द्रव्यों के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करना था। इस अवसर पर कॉलेज के लगभग 110 विद्यार्थी उपस्थित रहे और उन्होंने नशीली दवाओं के दुष्प्रभावों को करीब से समझा। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. दर्शन कुमार ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि द व्हाइट ट्रुथ वेब सीरीज प्रदेश में फैल रहे नशे के जाल और इसके गंभीर खतरों को उजागर करती है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि नशा न केवल युवाओं के भविष्य को अंधकार में डाल रहा है, बल्कि इससे हंसते-खेलते परिवार भी बर्बाद हो रहे हैं। प्राचार्य ने समाज से एकजुट होकर इस समस्या के खिलाफ लड़ने का आह्वान किया और कहा कि आने वाले समय में भी ऐसी फिल्में और सीरीज दिखाई जाएंगी ताकि युवा वर्ग को नशे के बढ़ते प्रभाव से सुरक्षित रखा जा सके। प्रहरी क्लब के प्रभारी डॉ. नितिन कुमार शर्मा ने अपने वक्तव्य में चिट्टा जैसे खतरनाक नशे के बढ़ते प्रकोप पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने बताया कि यह सीरीज चिट्टा पाउडर के दुरुपयोग से होने वाले मानसिक, सामाजिक और आर्थिक परिणामों को बखूबी दर्शाती है। इस कार्यक्रम के दौरान प्रो. रेखा शर्मा सहित कॉलेज के अन्य स्टाफ सदस्य भी मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें