ऊना जिले के गोंदपुर बनेहड़ा से दिनदहाड़े घर के आगे से शातिरों होंडा सिटी स्कूटी उड़ा ले गए। चोरी की घटना सीसीटीवी में भी कैद हुई है। सीसीटीवी में कैद हुई वारदात में दो बाइक सवार घर के आगे आते हैं। बाइक मोड़कर एक शातिर नीचे उतरकर घर के गेट के नीचे से देखता है और स्कूटी को लेकर रफूचक्कर हो जाता है। बाइक सवार ने नीले रंग की जींस की पेंट, काला हेलमेट ओर आसमानी रंग का हुड पहना हुआ था। स्कूटी के मालिक का कहना है कि इसकी जानकारी पुलिस को दे दी गई है।