कांग्रेस नेता सतपाल सिंह रायजादा ने कांग्रेस और भाजपा के नेताओं के खिलाफ तल्ख तेवर जाहिर किए हैं। 19 नवंबर की रात रायजादा के ही होटल के बाहर हुए गोलीकांड का शिकार आशु पुरी को लेकर उन्होंने काफी सख्त लहजे में कांग्रेस और भाजपा के नेताओं पर तंज कसे। उन्होंने कहा कि आशु पुरी को भाजपा और कांग्रेस के जो नेता माफिया करार दे रहे हैं, उन्हें यह पता होना चाहिए कि आशु पुरी निर्धन बच्चियों की पढ़ाई का खर्चा उठाने के साथ निर्धन परिवारों की बेटियों की शादी में भी बढ़-चढक़र अनुदान देता था। आज आशु पुरी के चले जाने से उन परिवारों पर क्या बीत रही है, भाजपा कांग्रेस दोनों के नेताओं को यह देखना चाहिए।