फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una: इस चैरिटेबल अस्पताल में 10 रुपये की पर्ची बनाकर किया जा रहा है मरीज का निःशुल्क उपचार

सरस्वती मैहता चैरिटेबल अस्पताल कोटला जिला ऊना में मात्र ₹10 की पर्ची बनाकर मरीज का निःशुल्क में उपचार किया जा रहा है और साथ में विभिन्न प्रकार के संक्रमणों से ग्रसित मरीजों को निशुल्क दवाइयां भी वितरित करवाई जा रही हैं। इसके अलावा हिमाचल सहित पंजाब से रोग ग्रस्त मरीजों को फिजियोथेरेपी के माध्यम से उपचार किया जा रहा है। इसके सार्थक परिणाम देखने को मिले हैं और यहां पर औसतन 30 से 40 ओपीडी रहती है। हिमाचल ही नहीं बल्कि पंजाब के लोगों के लिए भी यह हॉस्पिटल मददगार साबित हो रहा है और लोग जिस उम्मीद के साथ यहां पर उपचार करवाने के लिए आ रहे हैं। यहां के चिकित्सक सहित अन्य स्टाफ के मार्गदर्शन में स्वास्थ्य क्षेत्र में बेहतरीन परिणाम सामने आ रहे हैं। जिससे लोगों के मन में एक आशा के किरण जगी है और सार्थक परिणाम देखने को मिल रहे हैं और लोगों के स्वास्थ्य में सुधार होने से जीने की नई आस जगी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें