हिमाचल के प्रवेशद्वार मैहतपुर में टोल को लेकर पंजाब के नंगल वासियों ने गुरुवार सुबह प्रदर्शन दिया। इलाका बचाओ संघर्ष मोर्चा की ओर से आयोजित इस प्रदर्शन में विभिन्न संगठनों ने हिस्सा लेते हुए प्रदेश सरकार से नंगल सहित आसपास के क्षेत्र को टोल फीस माफ करने की मांग उठाई। प्रदर्शनकारियों ने साफ कहा कि अगर हिमाचल प्रदेश सरकार जल्द ही कोई निर्णय नहीं लेती है तो इस प्रदर्शन को और उग्र किया जाएगा।