फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una: रणधीर शर्मा बोले- 9 जिला परिषद में अभी तक भाजपा के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष निर्विरोध चुने गए

जिला ऊना के जिला परिषद चुनाव प्रभारी एवं विधायक रणधीर शर्मा ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में 12 जिला परिषद में से 9 जिला परिषद में अभी तक भाजपा के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष निर्विरोध चुनकर आए हैं और शिमला में भी भाजपा के ही जिला परिषद के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष बनेंगे। उन्होंने कहा कि सबसे हैरत की बात यह है कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री अपने गृह जिले में जिला परिषद के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के लिए उम्मीदवार तक नहीं उतर पाई है । कहा है कि इन चुनावों में जनता ने कांग्रेस को नकारा दिया है और भाजपा के ऊपर विश्वास जताया है। जिला परिषद ऊना में अध्यक्ष पवन लंबरदार और उपाध्यक्ष अविनाश को निर्विरोध चुना गया और उसके बाद उन्होंने दावा किया कि हिमाचल प्रदेश में 10 जिला परिषदों में भाजपा समर्थित उम्मीदवार जीत दर्ज कर चुके हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें