फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊना: फ्रेंड्स कॉलोनी में 12 दिन के भीतर दूसरी बार बरसाती पानी ने मचाई तबाही, माैके पर अधिकारियों ने लिया जायजा

ऊना जिला मुख्यालय के फ्रेंड्स कॉलोनी में मात्र 12 दिन के भीतर दूसरी बार बरसाती पानी ने जमकर तबाही मचाई। हालांकि दूसरी घटना सामने आने के बाद प्रशासन इस जलभराव का कारण ढूंढने भी निकल पड़ा। शहर के ही प्रेम नगर में एक जगह पर बंद पड़ा नाला इस जलभराव का कारण निकला। हालांकि मौके पर पहुंचे अधिकारियों को यह भी पता चला कि वहां जमीनी विवाद चल रहा है। इस विवाद के चलते कई लोगों की जिंदगी को खतरे में देखते हुए प्रशासनिक अधिकारियों ने तुरंत हस्तक्षेप करते हुए बंद पड़े नाले को खुलवाया और उसमें गिरे पेड़ को मशीनरी की मदद से हटाया। इस मौके पर नगर निगम के आयुक्त महेंद्र पाल गुर्जर और पूर्व विधायक सतपाल सिंह रायजादा खुद मौके पर पहुंचे और उन्होंने इस कार्रवाई को लोगों से बातचीत करते हुए अमल में लाया। हालांकि इस नाले को लेकर मामला कोर्ट में भी विचाराधीन है। वहीं नगर निगम आयुक्त महेंद्र पाल गुर्जर का कहना है कि इस मामले के सभी दस्तावेज मंगवा लिए गए हैं। जबकि दूसरी तरफ पूर्व विधायक सतपाल रायजादा ने लोगों से अपील की है कि बरसात के पानी को नेचुरल तरीके से अपने स्थान से बहने दे उसे रोकने का प्रयास करके लोगों के लिए आफत खड़ी न करें।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें