जिला ऊना उपमंडल बंगाणा क्षेत्र में बारिश फसलों के लिए भी बरदान साबित हुई है। शुक्रवार को मौसम साफ होने पर किसानों तथा बागवानों ने राहत की सांस ली है। । इस समय कमांद का सीजन चल रहा है। दो दिन बारिश होने से कमांद की छिलाई का काम रुक गया था। शुक्रवार को फिर से किसानों ने कमांद का काम शुरू कर दिया है।