विश्व प्रसिद्ध श्री चिंतपूर्णी मंदिर में 13 अगस्त से शुरू होने वाले श्रावण अष्टमी मेले को लेकर मंदिर प्रशासन ने तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुचारु दर्शन व्यवस्था और बेहतर प्रबंधन सुनिश्चित करने के लिए मंदिर प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। मंदिर परिसर में तैनात पूर्व सैनिकों और होमगार्ड के जवानों को विशेष जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। मेले के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत किया जाएगा। मंदिर अधिकारी संजीव प्रभाकर ने बताया कि 13 अगस्त से श्रावण अष्टमी मेला प्रारंभ हो रहा है। इसे लेकर मंदिर प्रशासन ने अपने स्तर पर सभी आवश्यक तैयारियां शुरू कर दी हैं।