फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una: केंद्रीय विद्यालय बंगाणा में लगी पुलिस की पाठशाला, अमर उजाला फाउंडेशन ने किया आयोजन

एसपी ऊना अमित यादव ने कहा कि आपको इस तरह का इंसान बनना है कि दुनिया आपके सकारात्मक प्रभाव से आपकी ओर आकर्षित हो जाए। खुद की दिनचर्या से ही ऐसे शुरुआत करें कि अपने आप बदलाव देखने को मिले। ये बातें एसपी ऊना अमित यादव ने केंद्रीय विद्यालय बंगाणा में अमर उजाला फाउंडेशन आयोजित पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम में विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहीं। उन्होंने कहा कि लक्ष्य निर्धारित करके उसे प्राप्त करने के लिए पूरा ध्यान केंद्रित करें। सोशल मीडिया गतिविधियों में संलिप्त होकर अपना कीमती समय बर्बाद ना करें । उन्होंने कहा कि जीवन में जो भी काम करें, अनुशासन में रहकर पूरी एकाग्रता के साथ करें तो सफलता हर काम में आपके कदम चूमेगी। उन्होंने बच्चों को मानव जीवन में आध्यात्मिकता को साथ जोड़कर आगे बढ़ाने के लिए भी प्रेरित किया और श्री कृष्ण अर्जुन और गीता का भी ज्ञान बच्चों को करवाया और कहा कि सत्य के मार्ग पर चलकर हर मंजिल को प्राप्त किया जा सकता है। इस अवसर पर उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि वह समाज में और अपने अभिभावकों को भी गाड़ियों में नई नंबर प्लेट लगाने के लिए प्रेरित करें ताकि किसी भी तरह की चोरी की घटना अगर घटित होती है तो उसका नई तकनीकी नंबर प्लेट को लगाकर चोरी की घटना का पता लगाया जा सकता है। प्रशासन और सरकार का प्रयास है कि दुर्घटनाएं कम हो, इसके लिए यातायात नियमों की सख्ती से पालन करने के लिए सामूहिक जन सहयोग जरूरी है। स्कूल प्रिंसिपल गिरीश कुमार ने अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से जहां एक ओर बच्चों का ज्ञानवर्धन होता है तो वहीं दूसरी ओर उनकी मानसिकता में भी बदलाव आता है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें