चिंतपूर्णी मंदिर बाजार में छोटे-छोटे बच्चे अपने मां-बाप के दबाव में मंदिर आने-जाने वाले श्रद्धालुओं से जबरन पैसे मांगते दिख रहे हैं। यह बच्चे सड़क पर श्रदालुओं का रास्ता रोककर, उन्हें घेरकर भीख की मांग कर रहे हैं। सबसे अधिक चिंता की बात यह है कि इन मासूम बच्चों से पैसे मांगवाने और भीख मंगवाने का काम उनके अपने माता-पिता करा रहे हैं। सुबह से ही ये प्रवासी परिवारों के बच्चे मंदिर के आसपास मिलते हैं और श्रद्धालुओं के लिए परेशानियां खड़ी करते हैं। माता के दरबार में आने वाले श्रदालु भी काफी बार इन बच्चों और उनके परिवारों के इस व्यवहार से असहज होते हैं। स्थानीय प्रशासन और मंदिर प्रबंधन समय-समय पर इन्हें चेतावनी देता है, लेकिन कुछ ही दिनों के भीतर स्थिति फिर वैसी हो जाती है। पढ़ने-लिखने की उम्र में बच्चों से भीख मंगवाई जा रही है।