फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una: ऊना में ओलंपिक दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया, एमसी पार्क से इंदिरा ग्राउंड तक निकाली रैली

हिमाचल ओलंपिक एसोसिएशन के सौजन्य से और जिला ओलंपिक संघ के तत्वावधान में ऊना में ओलंपिक दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया। इस अवसर पर एमसी पार्क ऊना से ओलंपिक रैली का आयोजन किया गया, जिसमें छह खिलाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर इंदिरा ग्राउंड की ओर रवाना किया गया। रैली को हिमाचल ओलंपिक एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री वीरेंद्र कंवर ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने इस अवसर पर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि ओलंपिक खेलों के प्रति जागरुकता और ओलंपिक मूल्यों के प्रचार का प्रतीक है। इस कार्यक्रम में जिला ओलंपिक संघ के महासचिव राजेश कुमार, प्रदेश ओलंपिक संघ के महासचिव, विभिन्न खेल संघों के पदाधिकारी, युवा सेवाएं एवं खेल विभाग के समन्वयक उत्तम डोड, अन्य कोच, खेल प्रेमी और स्थानीय युवा बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में खेल भावना का विकास करना और उन्हें राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलों के लिए प्रेरित करना रहा। इंदिरा ग्राउंड में खिलाड़ियों और प्रतिभागियों के लिए विभिन्न खेल गतिविधियों का आयोजन भी किया गया। इंदिरा ग्राउंड में हॉकी ,वॉलीबॉल, एथलीट, थ्रो बॉलसमेत अन्य खेलों के मैच भी आयोजित किए गए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें