उपमंडल बंगाणा क्षेत्र के अटल बिहारी वाजपेई राजकीय महाविद्यालय, बंगाणा में चल रहे एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर के छठवें दिन का विषय नशीली दवाओं का दुरुपयोग, डिजिटल साक्षरता, डिजिटल इंडिया, ई-बैंकिंग, ई फ्राड,स्वरोजगार, स्टार्टअप, अल्पसंख्यकों के लिए कार्यक्रम था।कार्यक्रम की शुरुआत प्रार्थना सभा से हुई, उसके बाद स्वयंसेवियों ने योगा सत्र में भाग लिया। इसके बाद, सभी ग्रुप लीडर्स ने एनएसएस प्रोग्राम ऑफिसर प्रोफ़ेसर सिकंदर नेगी को अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत की। इसके बाद स्वयंसेवियों ने शिव मंदिर में सफाई अभियान चलाया। इसके बाद से से भी उन्हें ब्रेकफास्ट किया और बौद्धिक स्तर में भाग लिया। बौद्धिक सत्र में नेहरू युवा केंद्र के यूथ कोऑर्डिनेटर प्रदीप चौधरी ने शिरकत की। उन्होंने नशीली दवाओं का दुरुपयोग और युवा, सामाजिक मुद्दों में युवाओं की भूमिका विशेषकर डिजिटल साक्षरता विषय से छात्रों को अवगत कराया। इसके बाद छठवें दिन के मुख्य अतिथि ऊना जिला के उपायुक्त जतिनलाल जी ने शिरकत की। उन्होंने इस अवसर पर डिजिटल लिटरेसी और सामाजिक क्षेत्र में युवाओं की भूमिका पर अपने विचार रखें। उनके सम्मान में स्वयंसेवियों ने गिद्दा और पहाड़ी नृत्य किया। इसके बाद से स्वयंसेवियों ने दोपहर का भोजन किया। इसके बाद तीसरा सत्र जिसमें जिला समन्वयक पीएनबी आरएसईटीआई, ऊना विवेक भारद्वाज ने डिजिटल इंडिया, ई-बैंकिंग, इ फ्राड व स्वरोजगार योजना के बारे में बताए।