विधानसभा उपचुनाव के लिए ऊना जिले के कुटलैहड़ विधानसभा से गुरुवार को एक निर्दलीय प्रत्याशी ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। उन्होंने निर्वाचन अधिकारी एसडीएम बंगाणा सोनू गोयल को अपना नामांकन सौंपा। निर्वाचन अधिकारी एसडीएम बंगाणा सोनू गोयल ने बताया कि कुटलैहड़ से घडोह निवासी राजीव शर्मा, पुत्र देश राज शर्मा ने आजाद उम्मीदवार के रूप में अपना नामांकन भरा है। वहीं, गगरेट विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचन अधिकारी एसडीएम गगरेट सौमिल गौतम ने बताया कि गगरेट में गुरुवार को किसी उम्मीदवार ने नामांकन दाखिल नहीं किया है।