फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लठियाणी-मंदली जल मार्ग पर सवारी व पशु ढुलाई के लिए तय हुईं नई किराया दरें

उपमंडल बंगाणा में आज ब्लॉक समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। इसमें ब्लॉक स्तर पर चल रहे विकास कार्यों, विभिन्न सरकारी योजनाओं की प्रगति एवं जनसुविधाओं से जुड़ी समस्याओं की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि और क्षेत्रीय पंचायत प्रतिनिधि उपस्थित रहे। बैठक के दौरान लठियाणी से मंदली जल मार्ग को लेकर विशेष चर्चा की गई, जो ग्रामीणों के आवागमन और मालवाहन के लिए एक प्रमुख साधन है। पारदर्शिता, सहूलियत और एकरूपता बनाए रखने के उद्देश्य से इस मार्ग पर चलने वाली नावों के लिए विभिन्न सवारियों व पशुओं की तयशुदा किराया दरों को अंतिम रूप दिया गया। बैठक में निर्णय लिया गया कि प्रति व्यक्ति 30 रुपये, मोटरसाइकिल के 40,साइकिल 20, गाय-भैंस110,बकरी, जबकि भेड़, कुत्ता, मुर्गा आदि का किराया 50 रुपये रहेगा। यह निर्णय जनहित में लिया गया है ताकि ग्रामीणों को एक सुनिश्चित और अनुशासित परिवहन सेवा उपलब्ध हो सके। इस मौके पर जिला परिषद् सदस्य कृष्ण पाल शर्मा, जिला परिषद् सदस्य सत्या देवी, ब्लॉक समिति के अध्यक्ष देव राज शर्मा,ब्लॉक समिति के उपाध्यक्ष जमीत सिंह ,खंड विकास अधिकारी सुशील कुमार के साथ आधुनिक पंचायत से आए सम्मानित सदस्यों उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें