खूनी सड़क के नाम से मशहूर नंगल-श्री आंनदपुर साहिब मुख्य मार्ग एक बार फिर बना सड़क हादसे का गवाह। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी भी तरह का जानी नुकसान नहीं हुआ। यह हादसा गांव अजौली के निकट उस समय हुआ जब पटियाला से टाहलीवाल जा रहे एक टिप्पर ने सड़क किनारे खड़ी एक ऑल्टो कार व एक स्कूटी को अपनी चपेट में ले लिया जिससे स्कूटी व कार का काफी नुकसान हो गया। मिली जानकारी के अनुसार एक टिप्पर चालक पटियाला से टाहलीवाल की और जा रहा था कि सड़क किनारे खड़ी एक ऑल्टो कार को जोरदार टक्कर मारने के उपरांत सड़क किनारे ही खड़ी एक स्कूटी को भी अपनी चपेट में ले लिया। टिप्पर ने कार को इतनी जोर से टक्कर मारी कि कार विपरीत दिशा में घूम गई। संगतपुर निवासी गौतम लाल की मानें तो वह अपने परिवार सहित गांव अजौली में किसी कार्याक्रम में हिसा लेने आए थे और कार सड़क किनारे खड़ी कर रिश्तेदारों के घर खाना खाने चले गए और पीछे से यह हादसा हो गया। गौतम लाल ने कहा कि राहत की बात यह रही कि कार से कुछ मिनटों पहले ही उसका परिवार कार से उतर गया था। उधर टिप्पर चालक ने कहा कि नंगल की और से आ रही एक गाड़ी ओवर टेक कर रही थी उसे बचाते बचाते यह हादसा हो गया। उधर इस हादसे की जानकारी मिलते ही सड़क सुरक्षा फोर्स की टीम एएसआई रूपेश कुमार के नेतृत्व में मौके पर पहुंच गई थी और पत्रकारों से बात करते एएसआई रूपेश कुमार ने कहा कि उन्हें इस हादसे के बारे में हेल्पलाइन नंबर 112 से जानकारी मिली थी और टिप्पर चालक को फिलहाल नंगल थाने छोड़ा जा रहा है इसके आगे की जांच वही होनी है।