फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : उत्कृष्ट महाविद्यालय ऊना में मनाया राष्ट्रीय सेवा योजना दिवस, स्वयंसेवियों ने दीं शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

Krishan Singh Updated Tue, 24 Sep 2024 04:38 PM IST

राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय ऊना में राष्ट्रीय सेवा योजना दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया । इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि प्राचार्य डॉ. ममता शर्मा ने शिरकत की। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन तथा राष्ट्रीय सेवा योजना गीत से की गई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने स्वयंसेवियों को राष्ट्रीय सेवा योजना दिवस के महत्व तथा उद्देश्यों के बारे में बताया। इस कार्यक्रम में पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें निर्णायक मंडल की भूमिका प्रो. प्रोमिला, प्रो. विकास तथा डॉ. शिवानी ने निभाई । पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में आरती देवी, अलका, पूजा ने क्रमशः प्रथम , द्वितीय व तृतीय स्थान हासिल किया । इस अवसर पर दो सात दिवसीय विशेष शिविर संपूर्ण करने वाले स्वयंसेवियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में स्वयंसेवियों ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। इसमें नाटी, भांगड़ा तथा गिद्दा आकर्षण का केंद्र रहे । कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रीय सेवा योजना अधिकारी डॉ. पवित्र दुलारी तथा प्रो. मनजीत सिंह मान द्वारा किया गया । इस मौके पर डॉ. राज कुमार, डॉ. भगवान दास व एनएसएस स्वयंसेवी मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें